प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर विचार करें मुख्यमंत्री : राकांपा एमएलसी

प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर विचार करें मुख्यमंत्री : राकांपा एमएलसी

प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर विचार करें मुख्यमंत्री : राकांपा एमएलसी
Modified Date: July 25, 2026 / 06:54 pm IST
Published Date: July 25, 2026 6:54 pm IST

मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जीशान सिद्दीकी ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लेने वाले छात्रों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि आपराधिक कार्यवाही का उनके शैक्षणिक और पेशेवर भविष्य पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के नेता सिद्दीकी ने ‘एक्स’ पर फडणवीस को लिखे पत्र की एक प्रति पोस्ट की।

सिद्दीकी ने पत्र में कहा, “अब जब इन छात्रों द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान कर दिया गया है, तो मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि कृपया उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने पर विचार करें। आपराधिक कार्यवाहियों का बोझ उनके शैक्षणिक व पेशेवर भविष्य पर नहीं पड़ना चाहिए।”

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व वाले आंदोलन के समर्थन में पिछले कुछ दिन में मुंबई, पुणे और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान कई छात्रों को पुलिस नोटिस मिले थे।

राकांपा महायुति का हिस्सा है, जिसमें भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी शामिल हैं।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में