मुंबई संगीत समारोह में मादक पदार्थ सेवन से मौत: कॉलेज छात्र तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई संगीत समारोह में मादक पदार्थ सेवन से मौत: कॉलेज छात्र तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई संगीत समारोह में मादक पदार्थ सेवन से मौत: कॉलेज छात्र तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: April 16, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: April 16, 2026 7:33 pm IST

मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) गोरेगांव में हाल ही में आयोजित एक संगीत समारोह में मादक पदार्थ बेचने के आरोप में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वनराई पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के एक प्रमुख कॉलेज के छात्र विनीत गरलानी को गिरफ्तार किया गया और इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या सात हो गई है।

गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में 11 अप्रैल को हुए संगीत समारोह के दौरान कथित तौर पर अधिक मात्रा में मादक पदार्थों के सेवन से दो लोगों की मौत के बाद मामले की जांच शुरू हुई।

अधिकारी ने कहा कि गारलानी पर संगीत समारोह के दौरान मादक पदार्थों की आपूर्ति में भूमिका निभाने का आरोप है। गारलानी के बैंक खाते और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार सात लोगों को बोरीवली अदालत ने 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में