कोविड-19: ठाणे में 26 और लोग संक्रमित

कोविड-19: ठाणे में 26 और लोग संक्रमित

कोविड-19: ठाणे में 26 और लोग संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 13, 2022 10:13 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 13 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,08,600 हो गई।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शनिवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि ठाणे में पिछले 24 घंटे में किसी और मरीज की मौत नहीं हुई और संक्रमितों की कुल संख्या 11,878 पर बरकरार है। जिले में कोविड-19 के कारण लोगों के मारे जाने की दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,441 हो गई तथा 3,392 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में