देओल परिवार ने धर्मेन्द्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया

Ads

देओल परिवार ने धर्मेन्द्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया

  •  
  • Publish Date - November 27, 2025 / 04:39 PM IST,
    Updated On - November 27, 2025 / 04:39 PM IST

मुंबई, 27 नवंबर (भाषा) वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किये जाने के बाद उनके परिवार ने बृहस्पतिवार को यहां बृहस्पतिवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन करेगा ताकि उनके प्रशंसक और फिल्म उद्योग के सदस्य वरिष्ठ अभिनेता को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम से यह प्रार्थना सभा मुंबई के बांद्रा स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ होटल परिसर में शाम पांच बजे से 7.30 बजे तक चलेगी।

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम भी प्रसिद्ध धर्मेंद् का फिल्मी जीवन छह दशक से अधिक समय तक चला। वह भारतीय सिनेमा के बहुमुखी और लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल थे।

अभिनेता का अंतिम संस्कार 25 नवंबर को किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म उद्योग से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, सलीम खान, शाहरुख खान, आमिर खान, शबाना आजमी, संजय दत्त, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण सहित चुनिंदा लोग शामिल हुए।

भाषा प्रचेता माधव

माधव

माधव