ठाणे में कोविड-19 के आठ नए मामले, कोई मौत नहीं
ठाणे में कोविड-19 के आठ नए मामले, कोई मौत नहीं
ठाणे (महाराष्ट्र), 10 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले आने से जिले में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,08,841 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ठाणे में कोरोना से कोई मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 11,883 पर बनी हुई है। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज की गई है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,63,598 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 3,407 पर पहुंच गई है।
भाषा गोला पारुल
पारुल

Facebook


