महिला सामाजिक कार्यकर्ता और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

महिला सामाजिक कार्यकर्ता और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 30, 2025 / 05:51 PM IST,
    Updated On - April 30, 2025 / 05:51 PM IST

ठाणे, 30 अप्रैल (भाषा) धार्मिक शोभायात्रा के दौरान एक अनुष्ठान करने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने वाशी में 40 वर्षीय एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता और उनकी बेटी पर उनके घर के अंदर कथित तौर पर हमला किया, छेड़छाड़ की। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ग्राम देवी के पालकी शोभायात्रा के दौरान ‘आरती’ करने पर जोर देने पर आठ लोगों ने उसके घर पर हमला किया और उसके और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसमें यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम भी लगाया है।

भाषा अमित माधव

माधव