Bhopal Child kidnapping Case: 5 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुली कुंडली तो पुलिस भी रह गई दंग, पहले से दर्ज थे दुष्कर्म और अपहरण के इतने मामले

5 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुली कुंडली तो पुलिस भी रह गई दंग, Bhopal Child Kidnapping Case Accused Arrested

Bhopal Child kidnapping Case: 5 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुली कुंडली तो पुलिस भी रह गई दंग, पहले से दर्ज थे दुष्कर्म और अपहरण के इतने मामले
Modified Date: July 4, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: July 3, 2026 11:53 pm IST

भोपालः Bhopal Child kidnapping Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 साल की बच्ची का अपहरण करने वाले आरोपी मून बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अशोका गार्डन से बच्ची का अपहरण कर सुनसान जगह ले जाने की फिराक में था। इसी दौरान बच्ची रोने लगी। आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह बच्ची को अरेरा हिल्स में छोड़ कर भाग गया। फिलहाल अशोका गार्डन पुलिस आरोपी पर कार्रवाई कर रही है।

Bhopal Child kidnapping Case: मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पर पहले से ही यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। वह यौन शोषण के मामले में सजा काटने के बाद फरवरी में जेल से बाहर आया था। ऐशबाग में 2011 में युवती के अपहरण का मामला दर्ज था। जहांगीराबाद में 2014 बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। 2015 में भी उसके खिलाफ बच्ची से अपहरण और दुष्कर्म का आरोप था। इतना ही नहीं 2015 में ही जहांगीराबाद में युवती का अपहरण किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।