खराब मौसम के कारण एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से मुंबई लौटा
खराब मौसम के कारण एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से मुंबई लौटा
मुंबई, सात मई (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण आधे रास्ते से मुंबई वापस मुंबई आना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शिंदे अपराह्न 3:30 बजे दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से ठाणे जिले के मुरबाद के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होना था।
अधिकारी ने बताया कि लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर नवी मुंबई के ऐरोली पहुंचा, पायलट ने एक तूफान को आते हुए देखा और शिंदे को सतर्क किया, जिन्होंने मुंबई वापस आने का फैसला किया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद हेलीकॉप्टर पवन हंस की जुहू स्थित हैलीपैड पर उतरा।
अधिकारी ने बताया कि शिंदे के साथ हेलीकॉप्टर में उनके निजी सहायक प्रभाकर काले, विशेष कार्यकारी अधिकारी बलसिंह राजपूत और मीडिया सलाहकार विनय पत्रदुकर भी सवार थे।
इस साल 28 जनवरी को, महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पुणे जिले के बारामती जाते समय एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी।
भाषा धीरज माधव
माधव

Facebook


