बेहिसाब पैसा भी निष्ठा की दीवार को नहीं भेद सका: उद्धव

बेहिसाब पैसा भी निष्ठा की दीवार को नहीं भेद सका: उद्धव

बेहिसाब पैसा भी निष्ठा की दीवार को नहीं भेद सका: उद्धव
Modified Date: February 12, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: February 12, 2026 9:14 pm IST

मुंबई, 12 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के अच्छे प्रदर्शन की बृहस्पतिवार को सराहना की और कहा कि ‘‘बेहिसाब पैसे का इस्तेमाल भी निष्ठा की दीवार को भेद नहीं सका’’।

उन्होंने उम्मीद जताई कि समय बदलेगा और ‘‘कल हमारा होगा’’।

ठाकरे ने कहा, ‘‘आपने शानदार काम किया है। आपने मुश्किल समय में सफलता हासिल की है। धन-बल का बोलबाला था, लेकिन निष्ठा की दीवार को वह तोड़ नहीं सका। कल हमारा होगा।’’

भाजपा के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ ने महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में शानदार जीत हासिल की, जिसके परिणाम सोमवार को घोषित किए गए, और 2024 के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के साथ शुरू हुए जीत के क्रम को जारी रखा।

‘महायुति’ ने 731 जिला परिषद सीट में से 552 सीट और 1462 पंचायत समिति सीट में से 1000 से अधिक सीट जीतीं। भाजपा 225 जिला परिषद सीट के साथ सबसे आगे रही, उसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 165 और शिवसेना को 162 सीट मिलीं।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में