महाराष्ट्र : एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची से 2.06 करोड़ नाम कटे

महाराष्ट्र : एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची से 2.06 करोड़ नाम कटे

महाराष्ट्र : एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी मसौदा मतदाता सूची से 2.06 करोड़ नाम कटे
Modified Date: August 31, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: August 31, 2026 8:39 pm IST

मुंबई, 31 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत जारी मसौदा मतदाता सूची में 2.06 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए जो पिछले मतदाताओं का करीब 21.14 प्रतिशत है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा मसौदा मतदाता सूची में 7.71 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें 3.95 करोड़ पुरुष, 3.75 करोड़ महिलाएं और 3,087 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 2,06,88,487 मतदाताओं को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि उनके गणना प्रपत्र जमा नहीं हो पाए या उनसे संपर्क नहीं हो सका, या उनकी मौत हो गई थी, या फिर उन्होंने अपना आवास बदल लिया था।

एसआईआर की प्रक्रिया से पहले महाराष्ट्र में 9.78 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 78.86 प्रतिशत मतदाताओं को मसौदा मतदाता सूची में जगह मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे में सबसे ज़्यादा 28.6 लाख प्रपत्र एकत्र नहीं किये जा सके। इसके बाद ठाणे (28.5 लाख), मुंबई उपनगर (26.5 लाख), नागपुर (14.43 लाख), नासिक (10.27 लाख) और मुंबई शहर (9.5 लाख) का स्थान रहा।

जिन मतदाताओं से जानकारी नहीं मिल पाई, उनमें वे लोग शामिल हैं जो अपने पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं थे या नहीं मिल सके, जिन्होंने घर बदल लिया था, जिनकी मौत हो चुकी थी, जिन्होंने कहीं और पंजीकरण कराया था या जिनके नाम एक बार से अधिक दर्ज थे। इस श्रेणी में में वे मतदाता भी शामिल हैं जिन्होंने गणना प्रपत्र भरने और जमा करने से मना कर दिया।

योग्य मतदाता 31 अगस्त से 30 सितंबर के बीच दावे और आपत्तियां दर्ज करा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में