फडणवीस ने नासिक में महात्मा फुले स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी की जांच के लिए एसआईटी बनायी

फडणवीस ने नासिक में महात्मा फुले स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी की जांच के लिए एसआईटी बनायी

फडणवीस ने नासिक में महात्मा फुले स्वास्थ्य योजना में गड़बड़ी की जांच के लिए एसआईटी बनायी
Modified Date: July 10, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: July 10, 2026 4:36 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 10 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नासिक जिले में महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की घोषणा की और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं हेराफेरी की रकम वसूली जाएगी।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह घोषणा विधानसभा में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ और ‘महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना’ की समीक्षा बैठक में की गई।

फडणवीस ने कहा कि एसआईटी की अगुवाई नासिक के संभागीय आयुक्त प्रवीण गेदम करेंगे तथा इसमें अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ शामिल होंगे और यह जांच दल कथित धोखाधड़ी की पूरी जांच करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य आश्वासन सोसायटी ने 2024-26 की अवधि के लिए जांच की थी, जिसमें पूरे राज्य में लगभग 16,000 संदिग्ध बीमा दावे और सर्जरी की पहचान की गई थी, इनमें से लगभग 9,500 मामले नासिक जिले से जुड़े थे।

उन्होंने कहा कि कथित अनियमितताओं के कारण जिले के पांच अस्पतालों को पैनल से बाहर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एसआईटी गहन जांच करेगी। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और हेराफेरी की गयी रकम वसूली जाएगी।’’

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में