Father Kills Daughter: परीक्षा में कम नंबर लाने पर बेटी को मौत की सजा, शिक्षक पिता ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
परीक्षा में कम नंबर लाने पर बेटी को मौत की सजा, Father Kills Daughter: Father beats daughter to death for scoring low marks in exam

सांगली: Father Kills Daughter: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक स्कूल शिक्षक ने कम नंबर लाने पर अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई। अधिकारी ने कहा कि आरोपी धोंडीराम भोसले (45) अपनी बेटी साधना से नाराज था। उसकी बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। एक परीक्षा में कम नंबर आने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
Father Kills Daughter: अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आटा पीसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की चक्की का लकड़ी का हैंडल उठाया और अपनी पत्नी और बेटे की मौजूदगी में उससे अपनी बेटी को पीटना शुरू कर दिया। आटपाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनय बहिर ने कहा, 'गंभीर रूप से घायल साधना को सांगली के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह 'बहुत सी चोटें लगना' बताया गया है।' उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
NEET के मॉक एग्जाम में कम आए थे नंबर
बताया जा रहा है कि साधना के पिता ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि उसे NEET के मॉक एग्जाम में कम नंबर मिले थे। डांटे जाने पर साधना ने अपने प्रिंसिपल पिता से यह कह दिया था कि आप कौन सा कलेक्टर बन गए? आपके भी कम नंबर ही आए थे न? इस बाद से नाराज आरोपी पिता ने उसे डंडों से बहुत पीटा। फिलहाल, धोंडीराम भोसले को अटपडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Father Kills Daughter: Father beats daughter to death for scoring low marks in exam
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amशिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pm