फीफा विश्व कप फाइनल: महाराष्ट्र में होटल, रेस्तरां और बार को सुबह चार बजे तक खुला रखने की अनुमति

फीफा विश्व कप फाइनल: महाराष्ट्र में होटल, रेस्तरां और बार को सुबह चार बजे तक खुला रखने की अनुमति

फीफा विश्व कप फाइनल: महाराष्ट्र में होटल, रेस्तरां और बार को सुबह चार बजे तक खुला रखने की अनुमति
Modified Date: July 20, 2026 / 12:49 am IST
Published Date: July 20, 2026 12:49 am IST

मुंबई, 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर के लाइसेंस प्राप्त होटलों, रेस्तरां और बार को सोमवार सुबह चार बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है ताकि अर्जेंटीना और स्पेन के बीच जारी फीफा विश्व कप का फाइनल मैच वहां दिखाया जा सके। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

गृह विभाग ने ‘नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (एनआरएआई), मुंबई के एक अनुरोध के बाद शनिवार को यह निर्देश जारी किया। एसोसिएशन ने फाइनल मैच की रात को होटल और रेस्तरां के संचालन समय को बढ़ाने की मांग की थी।

महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत जारी इस आदेश में कहा गया है कि यह छूट केवल फीफा विश्व कप फाइनल के लिए और केवल लाइसेंस प्राप्त होटलों, रेस्तरां तथा बार के लिए ही लागू होगी।

सरकार ने संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया है कि वे यातायात जाम को रोकने और अपने परिसर तथा उसके आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में निजी सुरक्षाकर्मी तैनात करें।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में