Priyanka Gandhi On CJP Protest : Cockroach जनता पार्टी के छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी! सरकार से बोलीं- ‘बच्चों पर लाठी नहीं, सवालों का जवाब दीजिए’

नई दिल्ली में पेपर लीक और शिक्षा नीति को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जा रहा है।

Priyanka Gandhi  On CJP Protest : Cockroach जनता पार्टी के छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी! सरकार से बोलीं- ‘बच्चों पर लाठी नहीं, सवालों का जवाब दीजिए’

Priyanka Gandhi On CJP Protest

Modified Date: July 20, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: July 20, 2026 5:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेपर लीक मुद्दे पर राजधानी में छात्र आंदोलन तेज।
  • प्रियंका गांधी ने कहा- "वे हमारे बच्चे हैं।"
  • प्रदर्शन के बीच सरकार और छात्रों के बीच बातचीत की पहल की चर्चा।

नई दिल्ली : Priyanka Gandhi On CJP Protest :  देश की राजधानी नई दिल्ली में पेपर लीक और शिक्षा नीति के मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल छात्रों का विरोध प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर छात्रों की मांगे सुनने और बहस करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करने औरआंसू गैस के गोले दागने का सीधा आरोप लगाया है।

“वे हमारे बच्चे हैं”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम सभी चर्चा के लिए कह रहे हैं। शिक्षा नीति के साथ समस्याएं और प्रमुख मुद्दे हैं। फिर भी, आप इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं इसके बजाय, आप छात्रों पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें पीट रहे हैं। किस लिए? वे हमारे बच्चे हैं।

सोमवार को उग्र हुआ आंदोलन

आपकों बता दें की सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हजारों छात्र और प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। पेपर लीक के खिलाफ जारी यह आंदोलन सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से और मजबूत हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे झड़प में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सोनम वांगचुक ने खुद प्रोटेस्ट में शामिल होने की मांगी इजाजत

भारी सुरक्षा और बैरिकेड्स के बावजूद कई छात्र संसद की ओर बढ़ने की कोशिश करते दिखे। इसी बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने खुद को ठीक बताते हुए संसद मार्च में शामिल होने की इजाजत मांगी है। CJP के अनुसार, सरकार ने बातचीत की पहल की है और उनके प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मिलकर अपनी मांगें रखेंगे।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.