MP Alderman Appointment: MP में फिर शुरू हुआ राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला, इन 13 नगर निगमों में एल्डरमैनों के नामों का ऐलान, यहां देखें पूरी सूची

MP में फिर शुरू हुआ राजनीति नियुक्तियों का सिलसिला, इन 13 नगर निगमों में एल्डरमैनों की नियुक्ति, Alderman Appointment in 13 Nagar Nigam in Madhya Pradesh

MP Alderman Appointment: MP में फिर शुरू हुआ राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला, इन 13 नगर निगमों में एल्डरमैनों के नामों का ऐलान, यहां देखें पूरी सूची

Reported By: Vivek Pataiya,
Modified Date: July 21, 2026 / 12:04 am IST
Published Date: July 20, 2026 4:54 pm IST

भोपाल। Alderman Appointment in 13 Nagar Nigam मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 13 नगर निगमों में कुल 202 एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ ही इन नगर निगमों में परिषद की कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Alderman Appointment in 13 Nagar Nigam राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिन नगर निगमों में नियुक्तियां की गई हैं, उनमें भोपाल, मुरैना, सागर, रीवा, सतना, सिंगरौली, कटनी, छिंदवाड़ा, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास और रतलाम शामिल हैं। भोपाल नगर निगम में 12 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जबकि शेष 12 नगर निगमों में 8-8 एल्डरमैन बनाए गए हैं। हालांकि, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियां अभी नहीं की गई हैं। इन नगर निगमों के लिए नियुक्तियों का आदेश अलग से जारी होने की संभावना है।

देखें पूरी सूची

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।