मुंबई में फिल्म सिटी के पास झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में फिल्म सिटी के पास झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में फिल्म सिटी के पास झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 20, 2025 / 08:49 pm IST
Published Date: February 20, 2025 8:49 pm IST

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) मुंबई के गोरेगांव में ऐतिहासिक फिल्म सिटी के द्वार पास झुग्गियों में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गयी हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि संतोष नगर में शाम साढ़े सात बजे आग लग गई जिसे बुझाने के लिए 14 दमकल गाड़ियां और अन्य उपकरण पर लगाये गये।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने का काम चल रहा है। सभी संबंधित एजेंसियां ​​और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।’’

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में