पालघर में भूकंप का हल्का झटका, तीन दिन में दूसरा भूकंपीय घटनाक्रम

पालघर में भूकंप का हल्का झटका, तीन दिन में दूसरा भूकंपीय घटनाक्रम

पालघर में भूकंप का हल्का झटका, तीन दिन में दूसरा भूकंपीय घटनाक्रम
Modified Date: July 28, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: July 28, 2026 5:13 pm IST

पालघर, 28 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार दोपहर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जो क्षेत्र में तीन दिन के भीतर दूसरी भूकंपीय गतिविधि है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कदम के अनुसार, भूकंप का झटका अपराह्न एक बजकर 9 मिनट पर दर्ज किया गया और इसका केंद्र पटीलपाड़ा गांव में था।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल प्रभावित क्षेत्र से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।’’ उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन कर्मी और राजस्व अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मंगलवार को आया भूकंप पालघर में तीन दिन के भीतर दूसरी भूकंपीय घटना है। इससे पहले 25 जुलाई को भारी बारिश के बीच डहाणू तालुका के गांजड़ इलाके में 3.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में