महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत
Modified Date: July 20, 2026 / 09:32 am IST
Published Date: July 20, 2026 9:32 am IST

वर्धा (महाराष्ट्र), 20 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे विरुल गांव के पास हुई।

एथनॉल ले जा रहा एक कंटेनर ट्रक एक्सप्रेसवे पर पलट गया, जिससे मुंबई से नागपुर जाने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

इसके बाद, उसी स्थान पर एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

भाषा खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में