महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरायी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरायी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 11:04 AM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 11:04 AM IST

अमरावती, 29 जून (भाषा) महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे धामनगांव में रेलवे चाहरदीवारी के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि ये लोग एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अकोला जा रहे थे, तभी उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान भास्कर जिवने, उनके बेटे रमेश (जो कार चला रहे थे), पत्नी लता, बहू आरती और 10 साल की पोती त्रिशा के तौर पर हुई है। ये सभी चंद्रपुर के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस, राजमार्ग सुरक्षा दल और बचावकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि दुर्घटना की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि चालक को शायद गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी।

भाषा गोला वैभव

वैभव