ठाणे में कोविड-19 के पांच नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के पांच नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के पांच नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 31, 2022 10:11 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 31 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में पांच और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में संक्रमितों के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,769 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से अभी तक 11,880 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,63,590 मामले सामने आए हैं, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा निहारिका सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में