ठाणे में कोविड-19 के पांच नये मामले

ठाणे में कोविड-19 के पांच नये मामले

ठाणे में कोविड-19 के पांच नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 8, 2022 9:31 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में पांच और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,08,827 हो गई है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से अभी तक 11,883 लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,63,595 मामले सामने आए हैं, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा निहारिका संतोष

संतोष


लेखक के बारे में