बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
Modified Date: August 5, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:31 pm IST

कोल्हापुर, पांच अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल ज्ञानदेव यशवंत पाटिल का अंतिम संस्कार बुधवार शाम उनके पैतृक स्थान महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का मंगलवार को कोल्हापुर में 90 साल की उम्र में निधन हो गया था।

पाटिल के परिवार के सदस्यों, मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल, प्रकाश अबितकर, हसन मुश्रीफ और विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

इससे पहले दिन में, कोल्हापुर शहर में अंतिम संस्कार से पहले महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पाटिल को श्रद्धांजलि दी।

कोल्हापुर निवासी पाटिल शिक्षा क्षेत्र पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले 1967 से 1978 तक विधायक रहे। उन्होंने ‘डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय’ की स्थापना की जो चिकित्सा, इंजीनियरिंग और कई अन्य विषयों में पाठ्यक्रम संचालित करता है।

पद्म श्री से सम्मानित पाटिल ने त्रिपुरा और बिहार के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं तथा उनके पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में