नवी मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिक पकड़े गए

नवी मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिक पकड़े गए

नवी मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिक पकड़े गए
Modified Date: November 25, 2024 / 12:47 pm IST
Published Date: November 25, 2024 12:47 pm IST

ठाणे, 25 नवंबर (भाषा) पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई कस्बे में अवैध रूप से रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी दंपत्ति और उनके बेटे एवं बेटी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम जुहूगांव में एक आवास पर छापा मारा और करीब 40 वर्षीय दंपति तथा उनके 20 एवं 22 वर्ष के दो बच्चों को गिरफ्तार कर लिया।

वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस को उनके, भारत आने और यहां रहने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी करते थे और उनमें से एक मछली भी बेचता था।

पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में