नासिक जिले में कार बस से टकरायी, चार की जान गयी

Ads

नासिक जिले में कार बस से टकरायी, चार की जान गयी

  •  
  • Publish Date - September 8, 2023 / 10:41 PM IST,
    Updated On - September 8, 2023 / 10:41 PM IST

नासिक, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार दोपहर को राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस से एक कार के टकरा जाने से उसमें (कार में) सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब चार बजे जिले के पेठ तालुका में करणजली गांव के समीप नासिक वलसाड रोड पर एक मोड़ पर यह हादसा हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निगम की बस पेठ से पुणे जा रही थी जबकि कार नासिक से गुजरात के सूरत की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो ने यहां जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि चारों की पहचान नहीं हो पायी है।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन