UP News: अब हर जिले में होगा एक मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान, कहा- पहले की सरकारों ने एक जिला, एक माफिया की संस्कृति को दिया बढ़ावा

Ads

अब हर जिले में होगा एक मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान, UP News: Every district will now get a medical college in UP

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 09:13 PM IST

Lucknow Aliganj Fire Accident Action

गोरखपुर: Medical college in UP  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर राज्य सरकार के विशेष ध्यान से राज्य के प्रति लोगों की धारणा में व्यापक बदलाव आया है।

medical college in UP  उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों और वर्तमान सरकार की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि जहां पहले ‘‘एक जिला, एक माफिया’’ की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया, वहीं मौजूदा सरकार ने ‘‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’’, ‘‘एक जिला, एक उत्पाद’’ और ‘‘एक जिला, एक व्यंजन’’ जैसी पहल शुरू की है। उन्होंने कहा, ‘‘हर जिले को बेहतर स्वास्थ्य अवसंरचना से लैस किया जा रहा है। राज्यभर में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे चिकित्सा शिक्षा और उपचार, दोनों व्यवस्थाएं मजबूत हो रही हैं।’’

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय योजना के दायरे से बाहर रह गए वर्गों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाया है। साथ ही, मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए प्रतिवर्ष 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सरकारी अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर, डायलिसिस इकाइयों और आधुनिक ब्लड बैंक जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था।

उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर में सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों के अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं और दो दर्जन से अधिक अस्पताल आईसीयू सुविधाओं से सुसज्जित हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मार्कण्डेय चंद को गोरक्षपीठ का समर्पित अनुयायी बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया और कहा कि उनके परिवार द्वारा स्थापित यह संस्थान जनसेवा की उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-