RKDF Yuwa Sangam: RKDF विश्वविद्यालय में ‘युवा संगम-2026’ का आयोजन, 56 कंपनियों ने विद्यार्थियों को दिए रोजगार के अवसर, उम्मीदों को मिली उड़ान

Ads

RKDF विश्वविद्यालय में 'युवा संगम-2026' का आयोजन, 'Yuva Sangam-2026' organized at RKDF University

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 08:08 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 08:10 PM IST

RKDF Yuwa Sangam. Image Source- IBC24

भोपाल। RKDF Yuwa Sangam: आरकेडीएफ विश्वविद्यालय एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में ‘युवा संगम-2026’ मेगा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की 56 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लेकर विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

RKDF Yuwa Sangam: कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु प्रो. विजय अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को उद्योग जगत से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे केवल शुरुआती वेतन को आधार बनाकर नौकरी का चयन न करें, बल्कि भविष्य में मिलने वाले अवसरों और करियर ग्रोथ को प्राथमिकता दें। प्रो वी के सेठी ने प्रारंभ में कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए शोध संबंधी कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय के कैरियर डेवलपमेंट सेंटर, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग तथा जिला रोजगार कार्यालय भोपाल के सहयोग से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि, एमबीए, कॉमर्स, डिप्लोमा इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के वर्ष 2024, 2025 और 2026 के उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों के मानव संसाधन अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी योग्यता और कौशल प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला।

कुलसचिव डॉ सतेंद्र ठाकुर ने जताया आभार

कुलसचिव डॉ. सतेंद्र ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। उद्घाटन सत्र में डीजीएम डॉ. बी.एन. सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील पाटिल एवं डॉ. रत्नेश जैन भी उपस्थित रहे। आरकेडीएफ ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुनील कपूर और कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनल सिंह ने किया।

 

इन्हें भी पढ़ें:-