गडकरी ने खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल की वकालत की

गडकरी ने खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल की वकालत की

गडकरी ने खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल की वकालत की
Modified Date: July 18, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: July 18, 2026 3:49 pm IST

नागपुर, 18 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को खेती में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे पानी और खाद के इस्तेमाल को कम करने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि विदर्भ क्षेत्र के हजारों किसानों की गन्ने और संतरे की खेती में एआई का इस्तेमाल करने में मदद करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री यहां एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बारामती के कृषि विकास न्यास के प्रमुख राजेंद्र पवार को नागपुर में कृषि विकास प्रतिष्ठान द्वारा शुरू किए गए डॉ. सी. डी. मायी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गडकरी ने कहा, “खेती में एआई के इस्तेमाल से पानी की खपत और खाद का खर्च कम होता है, साथ ही फसलों को प्रभावित करने वाली बीमारियों का पहले ही पता लगाने में मदद मिलती है। इसलिए, किसानों को खेती में एआई और ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित करना जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि एग्रोविजन फाउंडेशन (जिसके वे खुद मुख्य मार्गदर्शक हैं) इस इलाके में कम से कम 1,000 संतरा किसानों और 5,000 गन्ना उत्पादकों को एआई का इस्तेमाल करने में मदद करने के लिए काम कर रहा है।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में