ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत की गैलरी का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत की गैलरी का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

ठाणे में 50 साल पुरानी इमारत की गैलरी का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 31, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: May 31, 2026 10:32 am IST

ठाणे, 31 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक आवासीय इमारत की गैलरी का एक हिस्सा गिर गया, जिसके बाद प्राधिकारियों ने करीब 50 साल पुरानी इस इमारत को खाली करा लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह घटना वागले एस्टेट स्थित दो मंजिला इमारत ‘सुयोग निवास’ में शनिवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुई और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत की पहली मंजिल की गैलरी का एक हिस्सा गिर गया, जबकि बाकी हिस्सा भी खतरनाक स्थिति में है।’’

तडवी ने बताया कि आरडीएमसी, दमकल विभाग, पुलिस और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी कदम उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत को मध्यम रूप से खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। इसे सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से पूरी तरह खाली करा लिया गया।’’

निकाय अधिकारियों के अनुसार, इमारत में पांच फ्लैट हैं जिनमें करीब 20 से 25 लोग रहते हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

तडवी ने बताया कि इमारत की स्थिति और सुरक्षा आकलन को लेकर आगे की कार्रवाई वागले वार्ड समिति और नगर निकाय का निर्माण विभाग करेगा।

भाषा सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में