‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ के जरिए ओटीटी की ताकत को पहचाना: नागराज मंजुले

Ads

'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के जरिए ओटीटी की ताकत को पहचाना: नागराज मंजुले

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 06:27 PM IST

मुंबई, 14 अप्रैल (भाषा) फिल्म निर्माता नागराज मंजुले ने कहा कि विजय शर्मा अभिनीत ‘मटका किंग’ के जरिए ओटीटी में किस्मत आजमाना कोई सोचा-समझा फैसला नहीं था, बल्कि यह एक रचनात्माक बदलाव था।

हिट फैंटेसी ड्रामा ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ देखने के बाद उन्हें (मंजुले) लंबी कहानी कहने की अनूठी क्षमता का बोध हुआ, जिसके बाद उन्होंने ओटीटी की ताकत को पहचाना।

मंजुले ने कहा, “मुझे यह तय करने की कोई जरूरत ही नहीं थी कि मुझे ओटीटी शो बनाना चाहिए या नहीं। जब यह विचार आया, तो मैंने कहा, ‘चलो इसे करते हैं’। जब मैं सिड (सिद्धार्थ रॉय कपूर, निर्माता) सर से मिला, तो उन्होंने कहा कि वह भी इस विषय पर सोच रहे थे।”

मंजुले ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में बताया, ‘ अश्विनी जी (सिधवानी, निर्माता), आशीष जी (आर्यन, लेखक) और मैं पहले से ही इस पर काम कर रहे थे। हमने इस पर साथ मिलकर काम किया, अमेजन को यह बहुत पसंद आया और काम शुरू हो गया।’

‘मटका किंग’ सीरीज में कुल आठ एपिसोड है और यह चहल-पहल भरे बाजारों, भीड़भाड़ वाली चॉल और बदलते शक्ति संतुलन की पृष्ठभूमि में स्थापित है, जो एक महत्वाकांक्षी विचार के रूप में शुरू होता है, वह जल्द ही अपनी अलग पहचान बना लेता है और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

नागराज मंजुले अपनी फिल्म ‘फंड्री’, ‘सैराट’, ‘झुंड’ और उनकी लघु फिल्म ‘पिस्तुल्या’ में जातिगत उत्पीड़न की कहानियों को पेश करने के लिए जाने जाते हैं।

मंजुले ने कहा कि ‘मैटका किंग’ उनके पिछले काम से अलग है।

‘मटका किंग’ में कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, गिरीश कुलकर्णी और जेमी लीवर भी नजर आएंगे।

इस सीरीज का निर्माण मंजुले, सिद्धार्थ रॉय कपूर, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिदवानी और आशीष आर्यन ने रॉय कपूर फिल्म्स, आतपट और एसएमआर प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।

भाषा

राखी माधव

माधव