Bhopal Cyber Crime Advisory Char Dham : चारधाम की यात्रा भी साइबर फ्रॉड के नजर में, साइबर क्राइम पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, जानिए ठगी से बचने के उपाय

Ads

भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने चारधाम यात्रा के नाम पर हो रहे साइबर फ्रॉड को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने बताया कि फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और नकली कस्टमर केयर नंबर के जरिए यात्रियों को निशाना बनाया जा रहा है। हेलिकॉप्टर बुकिंग, होटल और टूर पैकेज के नाम पर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 01:43 PM IST

Bhopal Cyber Crime Advisory Char Dham / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों से लोगों को बना रहे निशाना
  • हेलिकॉप्टर, होटल और टूर पैकेज बुकिंग में हो रही ऑनलाइन ठगी पर पुलिस का अलर्ट
  • साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित पेमेंट की सलाह

भोपाल : Bhopal Cyber Crime Advisory Char Dham चारधाम की यात्रा भी अब साइबर फ्रॉड की नजर में आ गई है, जिसे देखते हुए भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चारधाम यात्रा, हेलिकॉप्टर बुकिंग, होटल एवं टूर पैकेज से जुड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी से आम जनता को सावधान रहने को कहा है। साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन, व्हाट्सएप नंबर और नकली कस्टमर केयर के माध्यम से लगातार लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं।

क्या करें और क्या न करें ?

सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस ने बताया है कि क्या करें और क्या न करें। बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंसी से ही करें और वेबसाइट का URL एवं “https://” अवश्य जांचें। Helicopter Booking Cyber Fraud Bhopal पैसे देने से पहले होटल या टूर एजेंसी की सत्यता और रिव्यू चेक करें, साथ ही सभी भुगतानों की रसीद और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

Fake Tour Package Fraud Alerts सस्ते ऑफर पर तुरंत न करे भरोसा

इसके अलावा सोशल मीडिया पर दिख रहे सस्ते ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। किसी अनजान व्यक्ति को OTP, UPI PIN या बैंक जानकारी साझा न करें और QR Code स्कैन कर भुगतान या रिफंड स्वीकार न करें। Google पर मिले हर कस्टमर केयर नंबर पर भी भरोसा न करने की सलाह दी गई है।

इस नंबर पर करे कॉल

साइबर क्राइम पुलिस ने साफ किया है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऐसी कोई धोखाधड़ी या ठगी हो जाती है, तो वे बिना देरी किए तुरंत 1930 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। यात्रा को सुरक्षित बनाने और ठगों के जाल से बचने के लिए इन सभी सावधानियों को अपनाना बेहद जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें :