Parbhani Road Accident | Photo Credit: AI
परभणी: Parbhani Road Accident महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। (Maharashtra Road Accident) हादसा इतना भायनक था कि चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
Parbhani Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मनवत तहसील की है। जहां शनिवार को परभणी से पुणे की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी ट्रैवल बस और विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की सीधी और भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और चारों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। हालांकि, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
महाराष्ट्र | परभणी जिले के मनवत तहसील में कल रात एक प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई: पुलिस स्टेशन इंचार्ज संदीप बोरकर ने ANI को बताया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026