Raipur Engineer Loot Case : ‘धमाका न्यूज’ का पत्रकार बनकर इंजीनियर को होटल के बाहर बुलाया, फिर मोबाइल लेकर कर दिया बड़ा कांड, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

Ads

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर को खुद को पत्रकार बताने वाले बदमाशों ने होटल के बाहर बुलाकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 01:14 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 01:18 PM IST

raipur Engineer Loot Case / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में इंजीनियर को पत्रकार बताकर होटल के बाहर बुलाया गया।
  • बदमाशों ने मोबाइल छीनकर धमकी दी और फरार हो गए।
  • तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रायपुर : Raipur Engineer Loot Case छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तेलीबांधा थाना क्षेत्र में संसाधन विभाग बेमेतरा में पदस्थ इंजीनियर गौरव साहू को बदमाशों ने धमाका न्यूज का पत्रकार बताकर एक आलीशान 3 सितारा होटल के बाहर बुलाया और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित इंजीनियर की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

खुद को पत्रकार बताकर की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, इंजीनियर गौरव साहू ने पुलिस काउंसलिंग में अपनी पत्नी के खिलाफ सबूत होने की बात कही थी ।Engineer Gaurav Sahu Dhamaka News इसी बात को लेकर बदमाशों ने खुद को पत्रकार बताया और उन्हें होटल के बाहर बुलाया। वहां पहुंचे दो नकाबपोश समेत चार अज्ञात लोगों ने सबूत चेक करने के बहाने इंजीनियर का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही बदमाशों ने पत्नी के खिलाफ सारे सबूत मिटाने की धमकी भी दी।

जाँच में जुटी पुलिस

जब इंजीनियर ने आरोपियों से अपना मोबाइल वापस मांगा, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :