निमंत्रण के बावजूद राज ठाकरे से नहीं मिल सके स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट गावित : कोच
निमंत्रण के बावजूद राज ठाकरे से नहीं मिल सके स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट गावित : कोच
नासिक, सात अगस्त (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट दिलीप गावित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से करीब दो घंटे इंतजार करने के बावजूद नहीं मिल सके। गावित के कोच ने यह दावा किया है।
गावित के कोच वैजनाथ काले ने बताया कि हाल में संपन्न ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले गावित को बृहस्पतिवार को नासिक के दौरे पर आए ठाकरे से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया था।
मनसे कार्यकर्ता एक वीडियो में काले को समझाते तथा उनसे कुछ और समय इंतजार करने को कहते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में काले को यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘हम काफी देर से इंतजार कर रहे हैं… साहब (ठाकरे) व्यस्त हैं। हम उनसे बाद में मिलेंगे।’’
इस संबंध में मनसे की प्रतिक्रिया तत्काल नहीं मिल सकी।
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में इतिहास रचते हुए पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा के फाइनल में पहले दो स्थान हासिल किए। दिलीप गावित ने स्वर्ण पदक जीता जबकि मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ ने रजत पदक अपने नाम किया।
भाषा सिम्मी गोला
गोला

Facebook


