आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

Ads

आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 12:19 AM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 12:19 AM IST

ठाणे, 12 अप्रैल (भाषा) प्रख्यात संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा थी कि उनकी पुस्तक का विमोचन उनकी बहन एवं दिग्गज गायिका आशा भोसले द्वारा किया जाए, लेकिन आशाताई के निधन के कारण यह अधूरी रह गई। एक प्रकाशक ने यह जानकारी दी।

प्रकाशक अशोक मुले ने रविवार को एक कार्यक्रम में दावा किया, ‘हृदयनाथ मंगेशकर ने ‘हे ​​हृदय ते, ते हृदय’ नामक पुस्तक लिखी थी और उन्होंने इच्छा व्यक्त की थी कि इसका विमोचन आशाताई के हाथों कराया जाए। आशाताई ने ऐसा करने पर सहमति भी जताई थी।’’

उन्होंने कहा कि विमोचन समारोह का कार्यक्रम तय नहीं हो सका और इसी बीच आशाताई का देहांत हो गया।

मुले ने कहा, ‘हृदयनाथ मंगेशकर की यह इच्छा अधूरी ही रह गई।’

इस समारोह में अशोक चिटनिस द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिनमें से एक प्रसिद्ध साहित्यकार मधु मंगेश कर्णिक के जीवन पर आधारित है और दूसरी में चिटनिस के स्कूल प्रिंसिपल के रूप में 34 वर्षों के लंबे कार्यकाल का वर्णन है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश