आईआईटी मुंबई ने साहिल वाकोडे की आत्महत्या से जुड़े घटनाक्रम की जांच के लिए समिति गठित की
आईआईटी मुंबई ने साहिल वाकोडे की आत्महत्या से जुड़े घटनाक्रम की जांच के लिए समिति गठित की
मुंबई, 23 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई ने छात्र साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या से संबंधित परिस्थितियों की जांच के लिए बुधवार को 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह समिति आईआईटी, मुंबई के बोर्ड द्वारा गठित की गई है, जो मामले में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला से भी पूछताछ कर सकती है।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पहले ही बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र वाकोडे की मौत की जांच कर रही है।
वाकोडे 18 सितंबर की शाम अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला था। इससे कुछ घंटे पहले उसे सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन के जरिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।
भाषा प्रचेता अविनाश
अविनाश

Facebook


