देखना होगा कि क्या वाघमारे को भी जरांगे की तरह समर्थन मिल पाता है या नहीं: प्रकाश आंबेडकर

Ads

देखना होगा कि क्या वाघमारे को भी जरांगे की तरह समर्थन मिल पाता है या नहीं: प्रकाश आंबेडकर

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 10:44 AM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 10:44 AM IST

(फाइल फोटो के साथ)

अकोला, 21 अगस्त (भाषा) वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है और अब यह देखना बाकी है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नवनाथ वाघमारे को व्यापक समर्थन मिल पाता है या नहीं।

वाघमारे, जरांगे की उस मांग का विरोध कर रहे हैं जिसमें मराठा समुदाय के लोगों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने की मांग की गई है। उनका कहना है कि इससे ओबीसी के मौजूदा आरक्षण का दायरा प्रभावित होगा।

आंबेडकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वाघमारे ने भी इस मांग के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है, लेकिन ‘‘महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या पूरा ओबीसी समुदाय और सभी ओबीसी नेता मजबूती से उनके साथ खड़े होंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह भी देखना होगा कि जो समूह पहले जरांगे का समर्थन करते थे क्या वे क्या अब भी उसी ताकत के साथ उनके साथ बने रहेंगे या नहीं। यही तय करेगा कि मराठा आंदोलन की आगे की दिशा क्या होगी।

भाषा

सुरभि रंजन

रंजन