Rewa MLA House Submerged in Water: भारी बारिश के चलते विधायक निवास हुआ जलमग्न, पूरे परिवार के साथ ऊपरी मंजिल में करना पड़ा शिफ्ट, देखिए शहर का नजारा

Ads

Rewa MLA House Submerged in Water: भारी बारिश के चलते विधायक निवास हुआ जलमग्न, पूरे परिवार के साथ ऊपरी मंजिल में करना पड़ा शिफ्ट, देखिए शहर का नजारा

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 10:49 AM IST

Rewa MLA House Submerged in Water: भारी बारिश के चलते विधायक निवास हुआ जलमग्न, पूरे परिवार के साथ ऊपरी मंजिल में करना पड़ा शिफ्ट, देखिए शहर का नजारा / Image: IBC24 Original

HIGHLIGHTS
  • विधायक निवास जलमग्न
  • SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन
  • अगले 2-3 दिन भारी बारिश

रीवा: Rewa MLA House Submerged in Water मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि नदियां उफान पर है और पानी शहरों तक आ पहुंचा है। कई जगहों में तो लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि रीवा विधायक निवास जलमग्न हो गया है। फिलहाल विधायक और उनके परिवार को विधायक निवास के ऊपरी मंजिल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

विधायक निवास जलमग्न

Rewa MLA House Submerged in Water वहीं, भारी बारिश के बाद बीहर नदी उफान पर है, जिसके चलते वार्ड 15 में जल भराव की स्थिति बन गई है। जल भराव के चलते घरों में फंसे बुजुर्ग दंपति और एक महिला को उनके दो बच्चों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर

बात करें रीवा की तो यहां हुई जोरदार बारिश ने तबाही मचा दी है। शहर से गुजरने वाली बीहर नदी पूरे उफान पर है। वही शहर के नाले भी उफान पर चल रहे हैं। लगातार बारिश के कारण पानी लोगों के घरों में घुस गया है। नेहरू नगर, संजय नगर, गुलाब नगर, बोदाबाग, गायत्री नगर, रानीतालब सहित कई स्थानों में जल भराव होने से लोग परेशान हैं।

एसडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू

कई घर आधे डूब गए हैं, जिसके चलते घर में रखा सामान भीग गया। वहीं, चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा बस्ती के हालात और भी ज्यादा चिंताजनक रहे हैं। यहां करीब एक दर्जन परिवार अपने घरों में फंस गए। पानी के अचानक बढ़ने से निकल नहीं पाए और पूरी बस्ती डूब गई।जान बचाने लोग छतों में चढ़कर मदद का इंतजार करते रहे। एसडीआरएफ की टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बारिश थम गई है, जिसके कारण अब स्थिति सामान्य बन रही है। वहीं, जिले के अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले रहे है और उचित कार्यवाही कर रहे है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

रीवा विधायक निवास में पानी क्यों भर गया?

भारी बारिश और बीहर नदी के उफान पर आने के कारण रीवा के कई इलाकों में जलभराव हुआ, जिसकी चपेट में विधायक निवास भी आ गया।

क्या रीवा विधायक और उनका परिवार सुरक्षित है?

हां, विधायक और उनके परिवार को विधायक निवास की ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया है और सभी के सुरक्षित होने की जानकारी है।

SDRF ने किन लोगों का रेस्क्यू किया?

SDRF ने वार्ड 15 में फंसे बुजुर्ग दंपति, एक महिला और उसके दो बच्चों समेत पानी में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रीवा के किन इलाकों में जलभराव हुआ है?

नेहरू नगर, संजय नगर, गुलाब नगर, बोदाबाग, गायत्री नगर और रानीतालाब समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी।

क्या मध्यप्रदेश में फिर भारी बारिश होगी?

हां, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।