टाटा मोटर्स एक सितंबर से वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की करेगी बढ़ोतरी

Ads

टाटा मोटर्स एक सितंबर से वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की करेगी बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 10:44 AM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 10:44 AM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है।

वाहन विनिर्माता कंपनी टीएमपीवी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ बढ़ती लागत और महंगाई के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है। ’’

बयान के अनुसार, टीएमपीवी अब भी इस बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है लेकिन संशोधन के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

टीएमपीवी के खंड में छोटी कार टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी तथा हैरियर ईवी शामिल है। इन वाहनों की कीमत लगभग 4.7 लाख रुपये से 31 लाख रुपये के बीच है।

भाषा निहारिका

निहारिका