कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग

Ads

कंगना रनौत ने शुरू की ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग

  •  
  • Publish Date - December 6, 2022 / 03:47 PM IST,
    Updated On - December 6, 2022 / 03:47 PM IST

मुंबई, छह दिसंबर (भाषा) अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

यह सुपरस्टार रजनीकांत की 2005 में आई तमिल फिल्म का सीक्वल है।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर मंगलवार शाम फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर साझा की।

रनौत ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज ‘चंद्रमुखी 2’ की शुटिंग शुरू की।’’

फिल्म में कंगना रनौत एक नर्तकी की भूमिका में नजर आएंगी।

भाषा जितेंद्र निहारिका

निहारिका