कुंभ मेला सनातन संस्कृति की समावेशी भावना को दर्शाता है: फडणवीस

Ads

कुंभ मेला सनातन संस्कृति की समावेशी भावना को दर्शाता है: फडणवीस

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 04:19 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 04:19 PM IST

नासिक, पांच अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुंभ मेले को भारत की सांस्कृतिक भावना का प्रतीक बताते हुए रविवार को कहा कि यह विशाल आयोजन सनातन संस्कृति की समावेशी भावना को दर्शाता है, जहां लोग जाति या विचारधारा के भेदभाव के बगैर जुटते हैं।

अखिल भारतीय संत समिति के समापन समारोह को संबोधित करते हुये फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने 2027 के सिंहस्थ कुंभ मेले में भारी भीड़ को संभालने और श्रद्धालुओं के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नासिक में व्यापक इंतजाम किए हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कुंभ एक अनूठा अवसर है जहां सभी लोग समान रूप से भाग लेते हैं और गंगा तथा गोदावरी जैसी पवित्र नदियों के माध्यम से आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां कोई जाति या धर्म के बारे में नहीं पूछता; सभी एकता की भावना से एक साथ आते हैं।’’

उन्होंने इस पर्व को भारत की सांस्कृतिक भावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि किसी भी तरह का सामाजिक भेदभाव बाद की विकृति है, जो धीरे-धीरे कम हो रही है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन