लातूर में कॉलेज संस्थापक ने खुद को गोली मारकर जान दी, ‘ सुसाइड नोट’ मिला

लातूर में कॉलेज संस्थापक ने खुद को गोली मारकर जान दी, ‘ सुसाइड नोट’ मिला

लातूर में कॉलेज संस्थापक ने खुद को गोली मारकर जान दी, ‘ सुसाइड नोट’ मिला
Modified Date: September 15, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: September 15, 2026 5:15 pm IST

लातूर, 15 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर शहर में मंगलवार सुबह एक शैक्षणिक संस्थान के 65 वर्षीय संस्थापक संजीव सोनवणे ने अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वह चंद्रभानु सोनवणे जूनियर कॉलेज के संस्थापक थे और महाराष्ट्र के दिवंगत मंत्री केशवराव सोनवणे के भतीजे थे।

उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) समीरसिंह साल्वे ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना 14 सितंबर देर रात हुई।

साल्वे ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि सोनवणे ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को उनके शव के पास से एक ‘सुसाइड नोट’ भी मिला है।

साल्वे के मुताबिक सोनवणे के रिश्तेदारों ने ‘सुसाइड नोट’ की लिखावट को उनकी लिखावट के तौर पर पहचाना है।

उन्होंने हालांकि कहा कि पुलिस नोट की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए सोनवणे की लिखावट के अन्य नमूने एकत्र कर रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि नोट में उनकी मौत के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया गया है और यह भी लिखा गया है कि वह अपनी मर्ज़ी से यह कदम उठा रहे हैं।

पुलिस ‘सुसाइड नोट’ में लिखी बातों की जांच कर रही है। जांच टीम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड तस्वीरों का भी विश्लेषण कर रही है और सोनवणे की मौत की वजह का पता लगाने के लिए उनके रिश्तेदारों और उनसे जुड़े दूसरे लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में