मुंबई में विसर्जन के पहले दिन दोपहर तक 79 गणेश मूर्तियां विसर्जित

मुंबई में विसर्जन के पहले दिन दोपहर तक 79 गणेश मूर्तियां विसर्जित

मुंबई में विसर्जन के पहले दिन दोपहर तक 79 गणेश मूर्तियां विसर्जित
Modified Date: September 15, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: September 15, 2026 4:06 pm IST

मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) मुंबई में एक दिन पहले शुरू हुए 12 दिवसीय गणेशोत्सव के पहले विसर्जन दिवस पर मंगलवार दोपहर तक भगवान गणेश की कम से कम 79 मूर्तियां विसर्जित की गईं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में हुए इन विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

बीएमसी ने विसर्जन स्थलों पर व्यापक प्रबंध किए हैं, जिनमें कृत्रिम तालाब और प्रमुख प्राकृतिक विसर्जन स्थल शामिल हैं।

नगर निकाय अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, विसर्जित की गई मूर्तियों में सार्वजनिक गणेश मंडलों की तीन और घरों में स्थापित की गईं 71 मूर्तियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पांच हरतालिका (देवी) की मूर्तियों का भी विसर्जन किया गया, जिससे दोपहर तक दर्ज विसर्जन की कुल संख्या 79 हो गई।

विभिन्न धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के डेढ़ दिन और पांच दिन बाद उनका विसर्जन किया जाता है। इस त्योहार का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होगा, जो इस वर्ष 25 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन भव्य शोभायात्राएं निकालने के बाद मूर्तियों को जलाशयों में विसर्जित किया जाएगा।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में