राकांपा के मुस्लिम नेता ने पार्टी से यूसीसी पर रुख स्पष्ट करने को कहा

राकांपा के मुस्लिम नेता ने पार्टी से यूसीसी पर रुख स्पष्ट करने को कहा

राकांपा के मुस्लिम नेता ने पार्टी से यूसीसी पर रुख स्पष्ट करने को कहा
Modified Date: September 15, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: September 15, 2026 4:37 pm IST

मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता इदरीस नाइकवाडी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

राज्यपाल द्वारा मनोनीत विधान परिषद सदस्य नाइकवाडी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर पार्टी प्रमुख एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार तथा राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को पत्र लिखा है।

नाइकवाडी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने पिछले हफ़्ते पार्टी को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान यूसीसी से जुड़ा एक विधेयक पेश किया जाएगा। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है और मैंने पार्टी से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।’’

नाइकवाडी पार्टी के दो मुस्लिम विधायकों में से एक हैं।

भाजपा की सहयोगी राकांपा ने इस मुद्दे पर अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है।

सोमवार को, जद (यू) के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा था कि उनकी पार्टी बिहार में यूसीसी लागू करने के खिलाफ है, भले ही उसने संसद में संबंधित विधेयक का समर्थन किया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि मसौदा विधेयक तैयार करने वाली समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार यूसीसी लागू करेगी।

रविवार को, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि 21 राज्यों में भाजपा नीत सरकारें 2029 से पहले यूसीसी लागू करेंगी।

भाषा

नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में