पुणे के एक निजी अस्पताल के अंदर कम क्षमता का आईईडी बरामद, एटीएस जांच में जुटी

पुणे के एक निजी अस्पताल के अंदर कम क्षमता का आईईडी बरामद, एटीएस जांच में जुटी

पुणे के एक निजी अस्पताल के अंदर कम क्षमता का आईईडी बरामद, एटीएस जांच में जुटी
Modified Date: May 14, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: May 14, 2026 12:09 am IST

पुणे, 13 मई (भाषा) पुणे के हडपसर इलाके में एक निजी अस्पताल में बुधवार को कम श्रेणी का एक विस्फोटक उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया और उसने उसे पास के मैदान में ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने रात में अस्पताल के बाहर पत्रकारों को बताया, “अस्पताल परिसर में कम क्षमता का विस्फोटक उपकरण बरामद हुआ। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और उसने सफलतापूर्वक विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया।”

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया, “पुणे पुलिस, उनकी अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) आतंकवाद सहित सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।”

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के एक डॉक्टर ने एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसमें डिजिटल घड़ी जैसा उपकरण लगा हुआ था और फिर उसने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी।

उन्होंने कहा कि वह वस्तु (विस्फोटक उपकरण) अस्पताल परिसर के अंदर एक शौचालय के पास मिली थी।

भाषा

प्रशांत राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में