महाराष्ट्र : पिंपरी चिंचवाड में बस कार से टकराई, दो विद्यार्थी जख्मी

महाराष्ट्र : पिंपरी चिंचवाड में बस कार से टकराई, दो विद्यार्थी जख्मी

महाराष्ट्र : पिंपरी चिंचवाड में बस कार से टकराई, दो विद्यार्थी जख्मी
Modified Date: July 29, 2024 / 03:04 pm IST
Published Date: July 29, 2024 3:04 pm IST

पुणे, 29 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी चिंचवाड में एक स्कूल बस के दुर्घटना का शिकार होने से दो विद्यार्थी मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बस रैपिड ट्रांजिट मार्ग पर हुई।

उन्होंने बताया, “ एक स्कूल बस और कार की टक्कर हो गई। स्कूल बस में सवार 15 विद्यार्थियों में से दो को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी तथा मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया।”

अधिकारी के मुताबिक, बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा बताया जा रहा है कि कार चालक भी जख्मी हुआ है।

उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में