महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी

महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी

महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी
Modified Date: May 26, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: May 26, 2026 3:23 pm IST

मुंबई, 26 मई (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला दिवंगत समाजवादी नेता मधु दंडवते के सम्मान में लिया गया है, जिन्हें कोंकण रेलवे का “शिल्पकार” माना जाता है।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

सरकार ने कहा कि यह निर्णय कोंकण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करने के लिए लिया गया है।

मधु दंडवते एक प्रमुख समाजवादी नेता थे और राजापुर लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रहे। परिसीमन के बाद 2009 में यह सीट रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र बन गई। दंडवते ने मोरारजी देसाई सरकार में रेल मंत्री और वी.पी. सिंह की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था।

एक अन्य फैसले में, मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के तबादलों और सरकारी कार्यों में देरी रोकने संबंधी 2005 के कानून में संशोधन को मंजूरी दी। इसके तहत 2026 में सामान्य तबादलों की समय-सीमा बढ़ाई जाएगी।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में