महाराष्ट्र: अशोक खरात के खिलाफ दो मामलों में आरोप-पत्र दायर किया गया
महाराष्ट्र: अशोक खरात के खिलाफ दो मामलों में आरोप-पत्र दायर किया गया
नासिक (महाराष्ट्र), 13 मई (भाषा) पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को स्वयंभू ‘बाबा’ अशोक खरात के खिलाफ उसके खिलाफ दर्ज 17 मामलों में से दो में आरोप-पत्र दाखिल किया।
एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि उस पर इन दोनों मामलों में यौन उत्पीड़न का आरोप है।
खरात के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट 17 मार्च को दर्ज की गई थी।
एसआईटी की साइबर टीम ने महाराष्ट्र साइबर की मदद से इन मामलों से संबंधित 13,175 आपत्तिजनक वीडियो के लिंक हटा दिए हैं। पीड़ितों के आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के आरोप में दो आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
नासिक और अहिल्यानगर जिलों में खरात के खिलाफ 17 मामले दर्ज किए गए हैं। नासिक शहर पुलिस तीन मामलों की जांच कर रही है, नासिक ग्रामीण पुलिस दो मामलों की और अहिल्यानगर पुलिस तीन मामलों की जांच कर रही है।
इनमें से आठ मामले महिलाओं के यौन उत्पीड़न या शोषण से संबंधित हैं और बाकी धोखाधड़ी से संबंधित हैं।
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


