महाराष्ट्र: मीरा-भायंदर में नारियल का पेड़ बाइक पर गिरा, पूर्व उपमहापौर के बेटे की मौत

महाराष्ट्र: मीरा-भायंदर में नारियल का पेड़ बाइक पर गिरा, पूर्व उपमहापौर के बेटे की मौत

महाराष्ट्र: मीरा-भायंदर में नारियल का पेड़ बाइक पर गिरा, पूर्व उपमहापौर के बेटे की मौत
Modified Date: July 3, 2026 / 01:23 pm IST
Published Date: July 3, 2026 1:23 pm IST

ठाणे, तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर शहर में भारी बारिश और तेज हवा के बीच नारियल का एक पेड़ गिरने से पूर्व उपमहापौर के 35 वर्षीय बेटे की दबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल अशोक पाटिल के रूप में हुई है और वह मुरधागांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि राहुल मीरा-भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के पूर्व उपमहापौर के बेटे थे।

बुधवार को हुई इस घटना के दो दिन बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जिला प्रशासन के अनुसार, बुधवार शाम राहुल पाटिल सदानंद नगर क्षेत्र में अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि तभी भारी बारिश और तेज हवा के कारण जड़ से उखड़ा नारियल का एक पेड़ उनकी बाइक पर गिर पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि राहुल पाटिल को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि दो दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस मानसून में शहर में बारिश से जुड़ी यह पहली मौत है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में