महाराष्ट्र: वित्तीय कंपनी से 25.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
महाराष्ट्र: वित्तीय कंपनी से 25.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
ठाणे, 28 मई (भाषा) एक वित्तीय कंपनी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच लोगों ने नकली गहने गिरवी रखकर उसके बदले 25.96 लाख रुपये का ऋण हासिल करके उससे धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार यह कथित धोखाधड़ी 2025 में की गई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वित्त कंपनी के पास आभूषण गिरवी रखकर 25.96 लाख रुपये का ऋण लिया था। हालांकि, सत्यापन के दौरान कंपनी को पता चला कि गिरवी रखे गए आभूषण नकली थे।
कंपनी ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने बताया कि कंपनी को इस कथित धोखाधड़ी की जानकारी कब मिली यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा
प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


