महाराष्ट्र सरकार ने तबादलों को रद्द किया, नये फेरबदल में 14 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया

महाराष्ट्र सरकार ने तबादलों को रद्द किया, नये फेरबदल में 14 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया

महाराष्ट्र सरकार ने तबादलों को रद्द किया, नये फेरबदल में 14 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया
Modified Date: May 22, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: May 22, 2026 7:51 pm IST

मुंबई, 22 मई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले रद्द कर दिए हैं और मूल आदेश के छह दिनों के भीतर ही उनमें से 14 को नए पदों पर स्थानांतरित कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

अधिकारी ने बताया कि गृह विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी संशोधित आदेश के अनुसार 14 अधिकारियों को नयी नियुक्तियां दी गई हैं, जबकि दो अधिकारियों को अभी अपनी नयी तैनाती मिलना बाकी है।

उन्होंने बताया कि आईपीएस अधिकारी कुमाथ चिन्था और नित्यानंद झा को भी नयी तैनाती दी गई है। चिन्था को 15 मई को जारी एक आदेश में नागपुर शहर का पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त किया गया था जबकि झा पहले यवतमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात थे।

आईपीएस अधिकारी अकबर पठान, जिनका पूर्व आदेश में नासिक स्थित पुलिस अकादमी में तबादला किया गया था, अब मुंबई शहर में तैनात कर दिए गए हैं, और दीपक गिरहे, जिन्हें अमरावती का डीसीपी नियुक्त किया गया था, अब नासिक में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एसपी के रूप में स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण पडवाल, जो पहले नासिक में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के पद पर तैनात थे, अब दादर में वीआईपी सुरक्षा के विशेष आईजीपी के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि संजय येनपुरे, पंजाबराव उगले, महेश पाटिल, संभाजी कदम, संजय सारागौड़ा पाटिल, विक्रांत देशमुख, प्रीति टिपरे, हिम्मत जाधव और बालासाहेब पाटिल समेत अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी छह दिनों के भीतर अलग-अलग पदों पर स्थानांतरित कर दिया गया।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में